Skip to main content

Oppo के स्मार्टफोन की दुनियाभर के टेक मार्केट में काफी ज्यादा डिमांड है। कंपनी ने अबतक कई स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं, जो किफायती कीमत में लोगों को काफी पसंद भी आते हैं। इस बीच अब कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में अपना नया और सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम है Oppo A80 5G। ये बेहतरीन काफी तगड़े फीचर्स से लैस होकर आया है और उम्मीद है कि जल्द हीं इसे भारतीय मार्केट में भी लॉन्च किया जा सकता है।

Oppo A80 5G के स्पेसिफिकेशंस (ग्लोबल)

डिस्प्ले – Oppo A80 5G में यूजर्स को पंच-होल डिजाइन के साथ 6.67-इंच का बड़ा IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसपर HD+ रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट देखने को मिल जाता है।

प्रोसेसर – बता दें कि बेहतरीन प्रोसेसिंग के लिए Oppo A80 5G में कंपनी ने MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट की पेशकश की है, जो गेमिंग से लेकर मल्टीटास्किंग तक को सपोर्ट करता है।

कैमरा – शानदार फोटोज क्लिक करने के लिए Oppo A80 5G स्मार्टफोन में बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल सपोर्टिव लेंस वाला डुअल रियर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मिलता है।

बैटरी – लंबे पावर बैकअप के लिए Oppo A80 5G स्मार्टफोन में कंपनी ने 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,100mAh के बैटरी की पेशकश की है, जो इस स्मार्टफोन को लंबा बैकअप प्रदान करता है।

कितनी है कीमत?

बता दें कि Oppo A80 5G स्मार्टफोन को फिलहाल नीदरलैंड में सिंगल वेरिएंट 8GB RAM और 256GB मेमोरी के साथ लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत €299 यानी भारतीय रेट अनुसार करीब 25,000 रुपये है।

Nik

Author Nik

More posts by Nik
Share