Skip to main content

आपको पता होगा ही आज के समय में मार्केट में एक से बढ़कर एक मोबाइल फोन्स लांच हो रहें हैं। लेकिन बाजार में सबसे ज्यादा सेल उन फोन की देखी जा रही है। जिनमें किफायती दामों में बेहतरीन फीचर्स दिए जा रहें हैं।

इसी कारण अब काफी मोबाइल निर्माता कंपनियां कम दामों में अच्छे फीचर्स वाले फोन्स को बाजार में उतार रहीं हैं। इसी क्रम में Nokia ने भी काफी कम दामों में एक बेहतरीन फोन बाजार में उतारा है। इस फोन का नाम Nokia C12 Pro है। आइये अब आपको इस फोन के बारे में विस्तार से बताते हैं।

बेहतरीन हैं फीचर्स

इस फोन में आपको काफी बेहतरीन फीचर्स दिए हुए हैं। बता देंकि इस फोन में 6.3-इंच LCD डिस्प्ले दी हुई है। जिसके अंतर्गत आपको एक ड्यूड्रॉप नॉच और 1600 x 720 पिक्सल का HD+ रिज़ॉल्यूशन मिलता है। इस फोन में प्रोसेसर के तौर पर 28nm Unisoc SC9863A1 चिपसेट को लगाया हुआ है। यह इस फोन में जबरदस्त परफॉर्मेंस देता है। बता दें की यह फोन Android 12 Go OS पर चलता है। इस फोन का लुक भी काफी आकर्षक है, जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

कैमरा क्वालिटी है धांसू

इस फोन में आपको काफी ज्यादा अच्छी कैमरा क्वालिटी दी हुई है। फोटोग्राफी करने वाले लोगों के लिए यह एक बेहतरीन फोन है। आपको बता दें की इस फोन में आपको 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया जाता है। इसके अलावा सेल्फी तथा वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा फ्रंट में दिया गया है। पावर के लिए इस फोन में 4000mAh की बैटरी को दिया गया है। यह फोन फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इस फोन के साथ में 10W का चार्जर भी आपको दिया जाता है।


Nik

Author Nik

More posts by Nik
Share