Skip to main content

Samsung के फ्लिप स्मार्टफोन की लोकप्रियता सिर्फ भारत हीं नहीं बल्कि दुनियाभर में है। सभी लोग कंपनी के इस स्टाइलिश स्मार्टफोन को खूब पसंद भी करते हैं और जमकर खरीदते भी हैं। इस बीच अब कंपनी ने अपने फ्लिप सीरीज का विस्तार करते हुए मार्केट में Samsung Galaxy Z Flip 6 को लॉन्च करने की प्लानिंग कर ली है। रिपोर्ट्स का कहना है कि ये स्मार्टफोन इस साल के अंत तक मार्केट में पेश किया जा सकता है। तो आइए इससे पहले जान लेते हैं इसके स्पेसिफिकेशंस के बारे में –

Samsung Galaxy Z Flip 6 के स्पेसिफिकेशंस (लीक)

डिस्प्ले – लीक जानकारी के अनुसार Samsung Galaxy Z Flip 6 में 6.7-इंच की इनर स्क्रीन और 3.9-इंच की आउटर डिस्प्ले मिलने की संभावना है। इसके साथ हीं कहा जा रहा है कि इसके इनर स्क्रीन प्राइमरी डायनामिक एमोलेड 2x तकनीक वाली हो सकती है, जिसपर 120Hz तक का रिफ्रेश रेट भी देखने को मिल सकता है।

प्रोसेसर – लिस्टिंग में कहा गया है कि Samsung Galaxy Z Flip 6 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर के साथ आ सकता है। साथ ही इसमें ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो जीपीयू का सपोर्ट भी मिल सकता है।

कैमरा – कहा जा रहा है कि Samsung Galaxy Z Flip 6 के बैक पैनल पर PDAF के साथ 50MP प्राइमरी सेंसर और 12MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर मिलने की उम्मीद है। वहीं इस स्मार्टफोन में 10MP का सेल्फी कैमरा मौजूद रह सकता है।

बैटरी – लीक्स का कहना है कि Samsung Galaxy Z Flip 6 में 4,000mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है, जो 25वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस रह सकता है।

Nik

Author Nik

More posts by Nik
Share