Skip to main content

आज के समय में स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का अभिन्न हिस्सा बन गए हैं। इनके बिना किसी भी काम की कल्पना करना मुश्किल है। चाहे छोटी सी कॉल हो या बड़ी-बड़ी चीजें, सब कुछ स्मार्टफोन से मिनटों में संभव हो जाता है।

स्मार्टफोन की मार्केट में डिमांड कभी कम नहीं होती है, और यही कारण है कि कंपनियां लगातार नए-नए मॉडल्स लांच करती रहती हैं। स्मार्टफोन के जरिए हम कहीं भी और कभी भी इंटरनेट का उपयोग कर सकते हैं।

मार्केट में बढ़ती डिमांड को देखते हुए Honor ने अपना नया स्मार्टफोन लांच करने की घोषणा की है। Honor Play 60 Plus 5G नामक यह स्मार्टफोन Oppo और Vivo के स्मार्टफोन्स को कड़ी टक्कर देगा। Honor के इस नए स्मार्टफोन में कई बेहतरीन फीचर्स शामिल हैं जो इसे खास बनाते हैं।

Honor Play 60 Plus 5G के फीचर्स

पावरफुल बैटरी: Honor Play 60 Plus 5G में 6000 mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है। यह बैटरी लंबी चलती है, जिससे आपको बार-बार चार्ज करने की चिंता नहीं रहेगी।

बेहतरीन कैमरा: इसमें उच्च गुणवत्ता वाला कैमरा दिया गया है इसका पहला कैमरा 50 एमपी और सेकेंडरी कैमरा 2 एमपी का लगा हुआ है। इसके फ्रंट में 5 एमपी का सेल्फी कैमरा दिया गया है। जिससे आप बेहतरीन तस्वीरें और वीडियो शूट कर सकते हैं। यह कैमरा नाइट मोड, पोर्ट्रेट मोड और एचडीआर जैसे कई फीचर्स के साथ आता है।

फास्ट प्रोसेसर: इस स्मार्टफोन में फास्ट प्रोसेसर दिया गया है, जो मल्टीटास्किंग को आसान बनाता है। इसके साथ ही यह गेमिंग के लिए भी बेहतरीन है। इसमें आपको 12 GB की रैम 256 GB स्टोरेज दी जाएगी जिसको आप 20 GB तक बढ़ा सकते हैं।

5G कनेक्टिविटी: Honor Play 60 Plus 5G में 5G कनेक्टिविटी दी गई है, जिससे आप तेज इंटरनेट स्पीड का आनंद ले सकते हैं।

डिस्प्ले: इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच की हाई-रेजोल्यूशन डिस्प्ले दी गई है, जो आपको बेहतरीन व्यूइंग एक्सपीरियंस प्रदान करता है। जिसका रिफ्रेश रेट 120hz है।

स्टाइलिश डिज़ाइन: Honor का यह नया स्मार्टफोन स्टाइलिश डिज़ाइन के साथ आता है, जो इसे एक प्रीमियम लुक देता है।


Nik

Author Nik

More posts by Nik
Share