Skip to main content

जैसे की आप सभी लोग जानते है की 23 जुलाई के दिन वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट 2024 पेश करने वाले है। इस बजट में कुछ ख़ास होने वाला है। इस बार के बजट में लगभग सभी के बारे में सोचा गया है। इस बार के बजट में किसानो से लेकर मिडल क्लास परिवार के बारे में सोचा गया है। कुछ योजना आदि में भी बेनेफिट्स देखने को मिल सकते है। लेकिन सबसे बड़ी खबर मिल रही है की मिडल क्लास को इनकम टैक्स में राहत दिया जा सकता है। इस बार के टैक्स स्लेब में बदलाव हो सकता है। लेकिन ऐसा कुछ सोचा जाता है तो सालाना 10 लाख से अधिक आय वालो को बड़ा लाभ मिल सकता है।

नही देना होगा 30% टैक्स

अगर बजट में टैक्स स्लेब में बदलाव होता है तो मिडल क्लास फैमिली को लाभ मिल सकता है। जैसे की वर्तमान में 10 लाख रूपये से अधिक सालाना आय है तो इस पर 30% का टैक्स देना होता है। लेकिन अगर बजट 2024 में टैक्स स्लेब में चेंज किया जाता है। तो यह इनकम 18 लाख के करीब रखी जा सकती है। यानी की अगर किसी की सालाना 18 लाख तक है तो 30% टैक्स नही देना होगा। लेकिन सालाना आय 18 लाख से अधिक है तो उस पर टैक्स चुकाना होगा।

यह है टैक्स स्लेब

वर्तमान में टैक्स स्लेब कुछ इस हिसाब से है जैसे की जिन लोगो की सलाना आय 10 लाख से अधिक है तो उनको 30%टैक्स देना होता है। इसके अलावा जिन लोगो की सलाना आय 2.5 लाख से 5 लाख के बीच है तो उन्हें 5% टैक्स देना होता है। जिन लोगो की सालाना आय 5 से 10 लाख है उनको 20% टैक्स चुकाना होता है और दस लाख से ज्यादा आय पर 30% का टैक्स लागू होता है। लेकिन टैक्स स्लेब में बदलाव के बाद पुरे नियम चेंज हो सकते है।

अभी दस लाख से ज्यादा इनकम पर टैक्स लागु किया जा रहा है। लेकिन टैक्स स्लेब में बदलाव के बाद 18 लाख से ज्यादा आय पर टैक्स लागू किया जा सकता है। लेकिन 23 जुलाई को बजट 2024 में क्या होगा यह तो समय ही बताएगा।

 


Nik

Author Nik

More posts by Nik
Share